एम.एस.के.पब्लिक इंटर कॉलेज का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा
भरथना: नगर एम.एस.के. पब्लिक इंटर कॉलेज ने सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में अपनी श्रेष्ठता को बरकरार रखते हुए एक बार फिर जनपद में गौरवपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई है। विद्यालय का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विशेष बात यह रही कि विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी के साथ सफलता प्राप्त कर संस्थान की शिक्षण पद्धति की सार्थकता सिद्ध की है। मेधावियों का शानदार प्रदर्शन इस वर्ष की मेरिट सूची में छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई, जो विद्यालय के उच्च शैक्षणिक मानकों को दर्शाती है: हाईस्कूल छात्रा रोशनी यादव ने 550 (91.67%)अंकों के साथ कॉलेज में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रिया सिद्दीकी 518 अंक(86.33%) रही, जबकि अर्पित ने 511 अंक 85.16% ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 सूची में विनय 507(84.5% ) चौथे पर,सोनाक्षी 497(82.83%) पांचवे पर, मनी यादव 495(82.5%) छट्वें स्थान कृष बाथम 493(82.16%) सातवें स्थान आदित्य चौहान 491(81.83%), ओम जी491(81.83%) फातिमा 491(81.83%) आठवें स्थान पर, तपस्या 487(81.16%) नवें स्थान पर आदित्य पोरवाल 486(81.%)
दसवें स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट: छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया। छात्रा पायल यादव ने 414 (82.8%)अंकों के साथ कॉलेज में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अंजली 405 अंक(81%) रही, जबकि कृतिका मिश्रा ने 402 अंक (80.4%) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 सूची में हर्षवर्धन चौरसिया 393 अंक (78.6%) चौथे पर, तनिष्का 389 अंक (77.8%) पांचवे पर, संजना यादव 385 अंक (77%) छट्वें स्थान , प्रतीक्षा 383(76.6%) सातवें स्थान पर , यशी गुप्ता , आशुतोष यादव ,आकांक्षा तीनो 370 अंक (74%) आठवें , आयुष यादव , ईशु यादव ,तान्या ने 369 अंक (73.8%) नवें स्थान पर, तृप्ति गुप्ता 364(72.8%) दसवें स्थान पर रही। अनुशासन और मार्गदर्शन ही सफलता का मूलमंत्र
सफलता के इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं संस्थापक महेश सिंह कुशवाह ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।














