चोरी की योजना बना रहे दो अभियुक्त तमंचा सहित गिरफ्तार।
भरथना: चैकिंग के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को चोरी का सामान व अवैध तमंचा कारतूस सहित धरदबोचा व एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा | आपको बताते चलें जनपद में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी की घटना करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिए गए निर्देशन व पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मोर्या के निर्देश पर थाना प्रभारी विक्रम सिहं, उपनिरीक्षक राजकुमार के साथ वांछित अपराधियों व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में भ्रमण कर रहे थे। तभी गणेश राइस मिल वाले पावर हाउस के पास कुछ व्यक्ति चोरी की योजना बना रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने पर घेराबंदी की तो कस्बा के मुहल्ला गिहारनगर निवासी राज उर्फ राजू पुत्र शंकर बाल्मिकी, मोनू पुत्र महेश को धरदबोचा।

इनके पास से कस्बे में हुयी चोरियों का सामान सहित एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक लोहे की चापड़, लोहे की रैती, छेनी, हथोड़ा, प्लास सहित चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरो ने नगर में हुयी चोरियों में खुद का शामिल होना बताया कि चोरों के पास से घरों में हुयी चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। पकडा़ गया राजा उर्फ राजू के खिलाफ भरथना थाने में विभिन्न धाराओं में लगभग 12 मामले दर्ज है। पुलिस टीम में का०अजय सिंह का० हिमांशु शुक्ला का० रिंकू कुमार














