ठंड में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए गए
कंबल वितरण करते सांसद विधायक
भरथना: बिधूना रोड बाहरपुर पुल के समीप स्थित आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सांसद जितेंद्र दोहरे, विशिष्ट अतिथि दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। इस मौके पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम के आयोजक विश्राम सिंह यादव ने सभी अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, प्रदेश सचिव विश्राम सिंह, रविंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष कमलेश चंद्र, मंडल प्रभारी जयबीर सिंह, मीडिया प्रभारी शिव शंकर यादव, भगवंत सिंह, कायम सिंह पहलवान , सुरेश सिंह, मेहरबान सिंह, सुभाष चंद्र, इलाकेदार सिंह, यश डी पाल,बलबीर सिंह, प्रमोद, रविंद्र यादव मान सिंह कैप्टन आर वी सिंह सहित बड़ी संख्या में सैनिक साथी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।














