• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

बिहार में राजेंद्र प्रसाद की गगनचुंबी मूर्ति स्टैचू ऑफ विज्डम बने :मनीष सिन्हा  

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
December 2, 2023
in Latest News, नॅशनल
0
बिहार में राजेंद्र प्रसाद की गगनचुंबी मूर्ति स्टैचू ऑफ विज्डम बने :मनीष सिन्हा  
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

देशरत्न कांक्लेव 2023 का हुआ भव्य आयोजन

रिपोर्ट – शांतनु कुमार सिंह

बिहार में राजेंद्र प्रसाद की गगनचुंबी मूर्ति स्टैचू ऑफ विज्डम बने :मनीष सिन्हा

पटना, 02 दिसंबर राजधानी पटना के बापू सभागार में मनीष सिन्हा, बिहार भाजपा एनआरआई सेल के कन्वेनर और इंडिया पॉजिटिव संगठन के सचिव द्वारा देशरत्न कांक्लेव 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूरे बिहार से 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए, जिसमें सिवान, छपरा, वैशाली एवं अन्य जिलों से हजारों लोगों ने बसों के जरिये कार्यक्रम में पहुँचकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

देशरत्न कांक्लेव 2023 के कार्यक्रम की शुरुआत में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जीवनी पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की प्रस्तुति की गई, जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर पूरे जीवन की उपलब्धियों को बताया गया। राष्ट्रपति पद पर रहते हुए देश के लिए किए गए उनके महत्वपूर्ण कार्यों को दिखाया गया। वहीं डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से इण्डिया पॉजिटिव संगठन द्वारा उनकी उपलब्धियों और उनके योगदान को याद रखने के लिए बिहार में राजेंद्र प्रसाद की गगनचुंबी मूर्ति स्टैचू ऑफ विज्डम बनाने की मांग की गई और स्टैचू ऑफ विज्डम बनाने का ब्लू प्रिंट पेश किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा एनआरआई सेल के को- कन्वीनर व इंडिया पॉजिटिव संगठन के सचिव मनीष सिन्हा ने कहा कि हम कई सालों से गगनचुंबी मूर्ति बनाने की मांग कर रहे हैं। सरदार पटेल की मूर्ति स्टैचू ऑफ यूनिटी जिस प्रकार से गुजरात में बनी है, उसी तर्ज पर बिहार में राजेंद्र प्रसाद की गगनचुंबी मूर्ति स्टैचू ऑफ विज्डम हमारे राज्य में बने, ये हमारी मांग है ।

उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार हमारी मांग को पूरा करने में अक्षम है तो हम बिहार की जनता के साथ मिलकर स्टैचू ऑफ विज्डम बनाएंगे। साथ ही उन्होंने इंडिया पॉजिटिव के इस मुहिम को समर्थन के कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का आभार जताया।

मनीष सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जानबूझकर देश से डॉ राजेंद्र प्रसाद की स्मृति को मिटाने का काम किया है लेकिन हम कांग्रेस की सोच को अपने संकल्प से पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने (स्टैचू ऑफ विज्डम ) का नारा लगाकर कहा कि हम बिहारी मिलकर इसका निर्माण करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बीजेपी बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी , रमा देवी सांसद (लोकसभा), अध्यक्ष (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) लोकसभा प्रोटोकॉल स्पीकर, गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री भीखूसिंह जी चतुर सिंह जी परमार, पटना मेयर सीता साहू, बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया , पूर्व विधान परिषद रणवीर नंदन ने भी जनता को संबोधित किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बिहार का गौरव बढ़ाया है, जितना बड़ा योगदान संविधान और देश निर्माण में राष्ट्रपति पद पर रहते हुए उन्होंने किया वो अविस्मरणीय और अद्भुत है।उन्होंने कहा कि मनीष सिन्हा की माँग का पूर्ण समर्थन करते हैं और वादा करता हैं कि जब भाजपा सरकार बिहार में बनेगी हम बिहार में राजेन्द्र बाबू की 243 फीट ऊंची मूर्ति बनाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री भीखूसिंह जी चतुर सिंह जी परमार और रमा देवी संसद सदस्य (लोकसभा), अध्यक्ष (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) लोकसभा प्रोटोकॉल स्पीकर ने इंडिया पॉजिटिव की मुहिम का समर्थन किया।

कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार अभिनेता पंकज केसरी, अभिनेत्री व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संचिता बासु, मिस इंडिया उपविजेता मान्या सिंह, मॉडल नेहा फड़के ने भी अपनी बात रखी और डॉ राजेंद्र प्रसाद को याद करते हुए कहा कि राज्य के इतने बड़े-बड़े नेताओं का नाम सुनकर खुशी होती है, लेकिन प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का नाम लोगों ने क्यों इस तरह भुला दिया यह सोचकर अचंभित है, लेकिन मनीष सिन्हा ने जो बीड़ा उठाया है जिसका हम लोग समर्थन करते हैं।

वहीं मंच पर बिहार के लाल और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता पंकज केसरी ने युवाओं का भरपूर मनोरंजन किया और अपनी बॉलीवुड की संघर्ष की यात्रा को साझा किया। कार्यक्रम में लोक गायिका देवी ने अपनी गायकी का जलवा बिखेरा। बाल गायक आर्यन बाबू ने गायकी से लोगों की मंत्रमुग्ध किया।

मौके पर अवनीश सिन्हा, ब्रजेश बिहारी वर्मा, सुजय सौरभ, संजीव कर्ण,विशाल गप्पू, सुनील कुमार सिंह (जेनिथ), कुमार संभव, प्रेम कुमार,विजय सेनी, नीलोफर शबनम,प्रवीण कुमार बादल, चंदन सिंह,सुनील सिंह, रत्नेश, पुरूषोत्म सिंह, मास्टर उज्जवल, मुकेश नंदन, शशांक, अनीस कुमार,त्रिपुरारी सिंह,मीनाक्षी,डा. विमल मुकेश, मधु जायसवाल (दुबई)समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Previous Post

जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में भरथना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 

Next Post

मानव संसाधन मंत्रालय से सम्बद्ध तथा राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं लोक भाषाओं के प्रचार-प्रसार

संवाददाता, इमरान बेग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
गंग नहर में नहाते समय युवक डूबा, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

गंग नहर में नहाते समय युवक डूबा, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

May 30, 2026

उरेग सीएचसी में टीबी रोगी खोज कैंप, 21 लोगों की हुई जांच

May 30, 2026
अमेठी में एनओसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप

अमेठी में एनओसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप

May 30, 2026
अमेठी में सड़क हादसा, बाइक सवार दो छात्र गंभीर घायल

अमेठी में सड़क हादसा, बाइक सवार दो छात्र गंभीर घायल

May 28, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7