• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में भरथना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
December 2, 2023
in Etawah News, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में भरथना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में भरथना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

उन्होंने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाये साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जाये अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी लें।

तहसील भरथना में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 65 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें मौके पर 10 शिकायतों का निस्तारण किया गया शेष संबंधित अधिकारियों को प्राप्त कराकर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सबसे अधिक जमीन से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण में विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाये, साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाये।

संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थिनी लक्ष्मी देवी पत्नी श्री विजय प्रताप सिंह निवासी नगला जगमोहनपुर मौजा मनियामऊ तहसील भरथना ने शिकायत की प्रार्थनी की गाटा संख्या 88 /0.0490 हेक्टेयर ग्राम मनियामऊ परगना भरथना जिला इटावा में पैतृक गाटा है जिसमें प्रार्थनी का करीब 5 डि. रकवा है जिसमें प्रार्थी अपना आवासी मकान बनवाना चाहती है जिस को विपक्षियों द्वारा हस्तक्षेप किया जा रहा है प्रार्थनी का मकान नहीं बनने दे रहे हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई की जाने के निर्देश दिए।

*प्रार्थी प्रतीक कुमार पुत्र निर्मल कुमार* निवासी मोहल्ला आजाद रोड भरथना ने शिकायत की प्रार्थी की दुकान पर अवैध कब्जा हटवाए जाने के संबंध में, आजाद रोड पर प्रार्थी की स्टील पाइप की दुकान है जिस पर चंदन व गोपी पुत्र निर्मल कुमार ने अवैध तरीके से जबरन कब्जा कर लिया है प्रार्थी की दुकान से चोरी करके उसके माल को चुपचाप तरीके से बेच रहे हैं मना करने पर गाली गलौज मारपीट करने लगते हैं,जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं सीओ को मौके पर जाकर कब्जा हटवाए जाने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई की। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जन सुनवाई के दौरान समस्याएं प्राप्त होती है उनका निस्तारण शासन स्तर से समस्याओं के निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से फीडबैक भी लिया जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराया जाए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी भरथना कुमार सत्यम,न्यायिक राजेश वर्मा, सीएमओ डाॅ गीताराम,सीओ विवेक जावला,थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

भरथना संवाददाता अतुल कुमार

Previous Post

मतगणना हेतु गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं माईक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण आयोजित

Next Post

बिहार में राजेंद्र प्रसाद की गगनचुंबी मूर्ति स्टैचू ऑफ विज्डम बने :मनीष सिन्हा  

संवाददाता, इमरान बेग

संवाददाता, इमरान बेग

Next Post
बिहार में राजेंद्र प्रसाद की गगनचुंबी मूर्ति स्टैचू ऑफ विज्डम बने :मनीष सिन्हा  

बिहार में राजेंद्र प्रसाद की गगनचुंबी मूर्ति स्टैचू ऑफ विज्डम बने :मनीष सिन्हा  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
महराजगंज: फरेन्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.998 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज: फरेन्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.998 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

July 17, 2026
बलरामपुर: अनियंत्रित डंपर मकान में घुसा, एक ही परिवार के तीन घायल; सूचना मिलते ही अस्पताल और घटनास्थल पहुंचीं कलेक्टर

बलरामपुर: अनियंत्रित डंपर मकान में घुसा, एक ही परिवार के तीन घायल; सूचना मिलते ही अस्पताल और घटनास्थल पहुंचीं कलेक्टर

July 17, 2026
कोरंधा: अंतर्राज्यीय सीमा पर कलेक्टर का आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कोरंधा: अंतर्राज्यीय सीमा पर कलेक्टर का आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

July 17, 2026
बलरामपुर में सख्ती: बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखा तो होगी कार्रवाई, कलेक्टर का बड़ा आदेश

बलरामपुर में सख्ती: बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखा तो होगी कार्रवाई, कलेक्टर का बड़ा आदेश

July 17, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7