मकर संक्रान्ति पर भरथना नगर पालिका द्वारा कंबल वितरण किये

भरथना: कड़ाके की ठंड से जूझ रहे असहाय गरीब जरूरतमंदों को बुधवार सुबह भरथना नगर पालिका प्रंगण में कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मंत्री अशोक यादव, विधायक राघवेंद्र गौतम, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव मौजूद रहे चैयरमैन अजय यादव गुल्लू के नेतृत्व में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना नगर पालिका की प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे राहत कार्यक्रम जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विमल पोरवाल बंटी, राजेश पंण्डा, समाजसेवी एड०निशान्त पोरवाल, प्रताप वर्मा सहित नगर के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभासद राजीव तिवारी, शिवराम प्रताप, भीखम सिंह, नारायण मिश्रा, प्रेमचंद व पालिका कर्मी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, आदित्य प्रताप भदोरिया, शिवम पोरवाल, चंचल श्रीवास्तव सहित अन्य सभासदों और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।













