• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

मतगणना हेतु गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं माईक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण आयोजित

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
December 2, 2023
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
मतगणना हेतु गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं माईक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण आयोजित
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

मतगणना हेतु गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं माईक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण आयोजित

’मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी’

बलरामपुर 02 दिसंबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 03 दिसम्बर 2023 को विधानसभा के क्षेत्र 07-रामानुजगंज और 08-सामरी के लिए लाइवलीहुड कॉलेज परिसर भेलवाडीह स्थित स्ट्रांग रूम में मतगणना कार्य सम्पन्न कराया जाएगा। मतगणना सुबह 8ः00 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें सर्वप्रथम पोस्टल बैलट की मतगणना के तत्पश्चात ईव्हीएम के मतों की गणना की जाएगी। इस हेतु संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में विधानसभा सामरी के सामान्य प्रेक्षक डॉ. जय कृष्ण अभीर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का की उपस्थिति में मतगणना कार्य में संलग्न गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं माईक्रो आब्जर्वरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में सामान्य प्रेक्षक श्री अभीर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को मतगणना कार्य त्रुटिरहित शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी मतगणना दिवस समय से निर्धारित स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने मतगणना समय उत्पन्न होने वाली विशेष परिस्थितियों के बारे में भी अवगत कराते हुए ध्यानपूर्वक कार्य करने की बात कही। साथ ही मतगणना से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी सावधानी से मतगणना कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का ने अधिकारियों-कर्मचारियों को मतगणना की संपूर्ण प्रक्रियाओं को बारीकियों से समझाया गया। उन्होंने पूरी सतर्कता और सजगता के साथ मतगणना का कार्य करने की बात कही। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव ने कहा कि मतगणना दिवस मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह 06 बजे मतगणना स्थल में उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर जाने के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिये पृथक से प्रवेश और निकासी द्वार बनाया गया है। उन्होंने प्रतिबंधित सामग्रियों को ध्यान में रखते हुए सौपें गए दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रातः 08 बजे ईटीबीपीएस से प्राप्त डाक मत पत्रों की गणना से प्रारंभ होगी एवं सुबह 08.30 बजे से कंट्रोल यूनिट से मतगणना किया जाएगा। ईव्हीएम नोडल अधिकारी श्री करुण डहरिया ने मतगणना दिवस को निर्धारित समय पर मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा डाकमत पत्र तथा ईवीएम से मतों की गणना अलग-अलग टेबलों में की जाएगी। प्रशिक्षण में एड्रेस टैग खोलने की प्रक्रिया से लेकर रिजल्ट दिखाने तक की प्रक्रिया संबंधी, प्रपत्र 17C के साथ विभिन्न प्रपत्रों को ध्यानपूर्वक भरने आदि प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री भागवत जयसवाल, संयुक्त कलेक्टर, रिटर्निंग अधिकारी, एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

देखें रिपोर्ट बलरामपुर से भारत टीवी के लिए सैफ अली के साथ

Previous Post

शिक्षक ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में, शिक्षा क्षेत्र में छात्र,छात्रायें गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं: यह एक चिंता का सवाल”।

Next Post

जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में भरथना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 

संवाददाता, इमरान बेग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
गंग नहर में नहाते समय युवक डूबा, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

गंग नहर में नहाते समय युवक डूबा, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

May 30, 2026

उरेग सीएचसी में टीबी रोगी खोज कैंप, 21 लोगों की हुई जांच

May 30, 2026
अमेठी में एनओसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप

अमेठी में एनओसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप

May 30, 2026
अमेठी में सड़क हादसा, बाइक सवार दो छात्र गंभीर घायल

अमेठी में सड़क हादसा, बाइक सवार दो छात्र गंभीर घायल

May 28, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7