भरथना नगर पालिका द्वारा रैन बसेरा का संचालन शुरू किया गया
भरथना: गलनभरी कडाके की सर्दी से यात्रियों व बेसहारा लोगों को सर्दी में राहत प्रधान हेतु नगर पालिका द्वारा अस्थायी निःशुल्क रैन बसेरा का संचालन शुरू किया गया। आपको बताते चलें रेलवे टिकट घर के पास शुक्रवार की दोपहर पालिका अध्यक्ष अजय यादव (गुल्लू) ने निशुल्क रैन बसेरा का फीता काट कर शुभारंभ किया और बताया रैन बसेरा में 30 मुसाफिरों की ठहरने की व्यवस्था की गई है जिसमें साफ सुथरे रजाई गद्दा आदि निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगे | रैन बसेरा प्रभारी महेंद्र पाल होगें

चैयरमैन रैन बसेरा का फीता काटकर उद्घाटन करते
इस दौरान राजेश यादव पंण्डा, महेश यादव, सुरेंद्र यादव, सभासद सुशील पोरवाल, सभासद निहालुद्दीन,राजू यादव, सभासद पम्मी यादव, सभासद प्रबल कश्यप पालिका कर्मी आदित्य प्रताप भदौरिया, शिवम पोरवाल,पंकज दुबे,आनंद श्रीवास्तव, मुकेश यादव,जंण्डैल सिंह,संतोष यादव सहित अन्य पालिका कर्मी मौजूद रहे














