भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,कुसमी 06 नवम्बर 2025 — छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए आगामी 15 नवम्बर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है। इस बीच जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।
इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुसमी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम कुरडीह निवासी रहमत अंसारी के घर में छापा मारकर लगभग 400 बोरी अवैध धान जब्त किया है।
जिला बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले के सभी निगरानी दलों, नोडल अधिकारियों और राजस्व अमले को निर्देश दिए हैं कि अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर कड़ी नजर रखी जाए और ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाए।














