निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ
भरथनाः जिला अन्धता निवारण समिति इटावा द्वारा स्वं गोपीराम दीक्षित की स्मृति में लायन्स क्लब भरथना के तत्वावधान में शनिवार को चतुर्थ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ |

आपको बताते चलें डॉ.जवाहरलाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय, कानपुर के सहयोग से संपन्न हुआ शिविर में 200 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें 100 लोगों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया | नेत्र स्पेशलिस्ट डॉक्टर के.सी.अग्निहोत्री ने बताया मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की जांच कर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें लेंस पूर्णतः निःशुल्क लगाए जाएंगे | इसके अतिरिक्त मरीज सीधे अस्पताल पहुंचकर भी भर्ती हो सकते हैं,

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अजय यादव (गुल्लू), भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता, श्री भगवान पोरवाल, मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप बंटू, करूणा शंकर दुबे कार्यक्रम संयोजक लायन सुबोध दीक्षित एडवोकेट, शिविर के अध्यक्ष सुरेश शारदा, सचिव निशांत पोरवाल एड०, कोषाध्यक्ष गोविंद शारदा सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे |













