भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 27 नवम्बर 2024/ बलरामपुर जिले के नए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने पदभार ग्रहण करने के बाद संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर न्यायालय, रीडर कक्ष, सभाकक्ष, जिला निर्वाचन कार्यालय, एन.आई.सी., समाज कल्याण विभाग, खनिज विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, क्रेडा और जनसंपर्क कार्यालय सहित कई अन्य विभागों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर कटारा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील, संयुक्त कलेक्टर श्री आर. एन. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद गुप्ता, श्रीमती इंदिरा मिश्रा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।











