भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 15 दिसंबर 2024/ भाजपा सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था सहित विभिन्न जनहित मुद्दों पर जनता की बदहाली को लेकर कुसमी में कांग्रेस ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कुसमी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में भाजपा सरकार की नाकामी को उजागर किया गया। धरने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र भगत, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फ़िलोमिना, बीडीसी देवधान भगत, पूर्व मंडी अध्यक्ष बालेश्वर राम, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम अली, महासचिव पुर्णिमा सेमरिया, कांग्रेस पी.सी.सी डेलीगेट सोनु अली सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के माध्यम से राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं की विफलता को सामने रखा, जो छत्तीसगढ़ के आम जन जीवन को प्रभावित कर रही हैं।
धरने में कुसमी विधानसभा के पार्षद ललित जी, पंकज दुबे, विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर,महासचिव मोदस्सीर हुसैन, विक्रम गुप्ता, फरीद खान, सूरजदेव गुप्ता, चंद्रदीप टोप्पो, नरेंद्र पैंकरा और कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।