• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Uncategorized

रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, लंबित मानदेय और स्थायी नीति की उठाई मांग

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
June 15, 2026
in Uncategorized
0
रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, लंबित मानदेय और स्थायी नीति की उठाई मांग
0
SHARES
135
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, लंबित मानदेय और स्थायी नीति की उठाई मांग

इटावा। ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले सोमवार को जिले के सैकड़ों रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज के नेतृत्व में पहुंचे रोजगार सेवकों ने सरकार से नियमित मानदेय, अलग बजट व्यवस्था और भविष्य सुरक्षित करने के लिए मानव संसाधन नीति लागू करने की मांग उठाई।

ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने बताया कि वर्ष 2006 से मनरेगा योजना के अंतर्गत प्रदेश की ग्राम पंचायतों में संविदा के आधार पर कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक पिछले करीब 17 वर्षों से ग्रामीण विकास और मनरेगा कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित रूप से मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिससे आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

रोजगार सेवकों का कहना है कि वर्तमान में उनका मानदेय मनरेगा योजना के प्रशासनिक मद से दिया जाता है। बजट की कमी के कारण कई महीनों तक भुगतान लंबित रहता है। उन्होंने मांग की कि मानदेय के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाए अथवा सामग्री मद से भुगतान की व्यवस्था लागू की जाए, ताकि समय पर वेतन मिल सके।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रदेश के कई रोजगार सेवकों का 12 से 14 माह का मानदेय बकाया है। समय पर भुगतान न होने से कई कर्मचारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और मानसिक तनाव में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने लंबित भुगतान तत्काल जारी करने की मांग की।

रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री द्वारा 4 अक्टूबर 2021 को की गई घोषणा का हवाला देते हुए मानव संसाधन नीति (एचआर पॉलिसी) लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस नीति के तहत रोजगार सेवकों का भविष्य सुरक्षित किया जाए और न्यूनतम 24 हजार रुपये मासिक वेतन निर्धारित किया जाए।

इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए रोजगार सेवकों को हटाने की प्रक्रिया में संशोधन की मांग की। उनका कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में ग्राम पंचायत सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से हटाने का प्रावधान है, जबकि इसे ग्राम सभा के दो-तिहाई बहुमत के आधार पर किया जाना चाहिए।

रोजगार सेवकों ने अन्य कई मांगें भी उठाईं, जिनमें विभागीय कर्मचारी का दर्जा देना, जॉब चार्ट में अतिरिक्त कार्य शामिल करना, मनरेगा कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग के लिए एंड्रॉयड मोबाइल फोन उपलब्ध कराना, न्याय पंचायत स्तर पर स्थानांतरण व्यवस्था लागू करना और मृतक आश्रितों को सेवा में अवसर प्रदान करना शामिल है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की तर्ज पर 20 दिन का आकस्मिक अवकाश और 12 दिन का चिकित्सा अवकाश देने की भी मांग की।

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते समय विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे। इनमें बसरेहर ब्लॉक अध्यक्ष पुरन सिंह, महेवा ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह, ताखा ब्लॉक अध्यक्ष राजीव कुमार, बढ़पुरा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सैफई ब्लॉक अध्यक्ष बिट्टू यादव, चकरनगर ब्लॉक अध्यक्ष भानु गुर्जर, जसवंतनगर ब्लॉक अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, भरथना ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, जिला महामंत्री सतीश नगर, जिला प्रभारी विशाल सिंह सहित सैकड़ों रोजगार सेवकों ने हिस्सा लिया।

रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री से उनकी समस्याओं का समाधान कर न्याय दिलाने की मांग की है।

Tags: Breaking newsDM EtawahEmployment Assistant NewsEtawah latest newsEtawah NewsGovernment Employees NewsGram Rozgar SevakMGNREGA NewsRural Developmentuttar pradesh news
Previous Post

IMPCL के निजीकरण का विरोध: कर्मचारियों का आंदोलन तेज, आयुष मंत्रालय की लाभकारी कंपनी को बेचने पर उठे सवाल

Next Post

युवक ने बबूल के पेड़ पर लगाई फांसी, जान गई

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post
युवक ने फांसी लगाकर दी जान

युवक ने बबूल के पेड़ पर लगाई फांसी, जान गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
बलरामपुर: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश

बलरामपुर: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश

July 21, 2026
इटावा में सोनम वांगचुक के समर्थन में AAP का प्रदर्शन,

इटावा में सोनम वांगचुक के समर्थन में AAP का प्रदर्शन,

July 20, 2026
कोरंधा पुलिस का बड़ा अलर्ट: गांव-गांव पर रहेगी पैनी नजर, नशा तस्करों, पशु तस्करों और संदिग्ध बाहरी लोगों की तुरंत दें सूचना

कोरंधा पुलिस का बड़ा अलर्ट: गांव-गांव पर रहेगी पैनी नजर, नशा तस्करों, पशु तस्करों और संदिग्ध बाहरी लोगों की तुरंत दें सूचना

July 20, 2026
कुसमी: डाकघर में आधार कार्ड से जुड़ी सभी प्रमुख सेवाएं शुरू,आधार बनवाने, जन्मतिथि, पता सहित अन्य सुधार की सुविधा अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध

कुसमी: डाकघर में आधार कार्ड से जुड़ी सभी प्रमुख सेवाएं शुरू,आधार बनवाने, जन्मतिथि, पता सहित अन्य सुधार की सुविधा अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध

July 19, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7