भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
कुसमी 06 सितम्बर 2024: कुसमी नगर पंचायत के पुष्प वाटिका में आज पूर्व विधायक और संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा के जन्मदिन और शिक्षक दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षकगण और विभिन्न अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
समारोह की शुरुआत ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ हुई, जिससे पूरे माहौल में उत्साह भर गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा व पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा को फूलमाला और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा और उनकी धर्मपत्नी, सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा ने पुष्प वाटिका में उपस्थित सभी जन समुदाय के समक्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच उत्कृष्ट शिक्षकों को साल श्रीफल से सम्मानित किया। इन शिक्षकों को उनके शिक्षकीय कार्यों के लिए सराहा गया। इसके साथ ही, सेवा निर्वित शिक्षकों और समाज के कुछ वृद्ध व्यक्तियों को भी श्रीफल और साल देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल और सामरी विधानसभा के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया। अधिकारी और कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा के जन्मदिन और शिक्षक दिवस के इस कार्यक्रम ने कुसमी नगर पंचायत में एक खास आयोजन के रूप में यादगार छाप छोड़ी। सभी ने मिलकर सिद्धनाथ पैकरा को उनकी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और शिक्षक दिवस के महत्व को मनाने के लिए इस अवसर का लाभ उठाया।