भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,कुसमी 29 दिसबंर 2025। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस रविवार 28 दिसंबर 2025 को जिला बलरामपुर के कुसमी ब्लॉक में पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया, कार्यक्रम की अगुवाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने की।
स्थापना दिवस के अवसर पर अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने पार्टी ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की सबसे मजबूत प्रहरी है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों के हनन से परेशान है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाए। साथ ही आने वाले समय में जनहित, आदिवासी अधिकार, किसान, युवा और पत्रकार सुरक्षा जैसे मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद भगत, पार्षद वाहिद अली, पार्षद विनीता टोप्पो, सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष इंजीनियर, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुज्जसम नजर, प्रदेश महासचिव पूर्णिमा सेमरिया, पीसीसी सदस्य सोनु अली, युवा कांग्रेस सामरी विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर, महासचिव वेदांत भारती, पूर्व पार्षद पंकज दुबे, पूर्व एल्डरमेन राशिद आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












