• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

इटावा में अवैध मिट्टी खनन पर जिला प्रशासन का ताबड़तोड़ प्रहार, 3 दिन में दर्जनभर वाहन सीज

Abhishek singh संवाददाता लखना by Abhishek singh संवाददाता लखना
December 28, 2025
in Etawah News, Latest News, News, उत्तर प्रदेश
0
0
SHARES
42
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

जनपद इटावा में अवैध मिट्टी खनन और उसके परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिला खनन अधिकारी ब्रज बिहारी प्रसाद द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। बीते तीन दिनों के भीतर इकदिल, ऊसराहार एवं बैदपुरा थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व अवैध खनन की सूचना मिलने पर जिला खनन अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर तीन ट्रैक्टरों को सीज किया था। वहीं बीती रात ऊसराहार थाना क्षेत्र के बदरिपूठ गांव में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर एवं एक जेसीबी मशीन को सीज किया गया।

इसके अतिरिक्त बैदपुरा थाना क्षेत्र में भी जिला प्रशासन की कार्रवाई बदस्तूर जारी रही, जहां अवैध खनन व परिवहन की साइट पर पहुंचकर एक डंपर व एक जेसीबी मशीन को सीज किया गया।

इन सभी कार्रवाइयों के दौरान कुल 7.50 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया, जो प्रशासन की सख्ती को दर्शाता है।

जिला खनन अधिकारी ब्रज बिहारी प्रसाद ने तल्ख तेवर अपनाते हुए साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि

“किसी भी हाल में अवैध खनन व परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”

लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में भय का माहौल है, वहीं प्रशासन की इस पहल की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।

Previous Post

बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में अनूठा प्रदर्शन, आठ पदाधिकारियों ने कराया सिर मुंडन

Next Post

कुसमी: 140वें स्थापना दिवस पर गूंजा संविधान–लोकतंत्र बचाने का संकल्प, हरीश मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भरी हुंकार..

Abhishek singh संवाददाता लखना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हो में छात्रों के बीच मारपीट से हड़कंप, एक छात्र रात में विद्यालय से निकला

जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हो में छात्रों के बीच मारपीट से हड़कंप, एक छात्र रात में विद्यालय से निकला

September 23, 2026
बुढ़वा मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

बुढ़वा मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

September 22, 2026
खेलने निकला छह वर्षीय अंश लापता, 24 घंटे बाद तालाब में मिला शव

खेलने निकला छह वर्षीय अंश लापता, 24 घंटे बाद तालाब में मिला शव

September 21, 2026
इटावा में गृह क्लेश के बाद युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

इटावा में गृह क्लेश के बाद युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

September 21, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7