भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,कुसमी 01 जनवरी 2026/ बलरामपुर जिले के ब्लाक कुसमी के शासकीय प्राथमिक शाला बैरडीहखुर्द में सामने आए शर्मनाक और चौंकाने वाले मामले ने शिक्षा विभाग को हिला कर रख दिया है। विद्यालय के प्रधान पाठक बीरबल यादव पर नशे की हालत में महिला सहायिका एवं ग्रामीण महिला के साथ अश्लील हरकत, साथ ही छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट और गाली-गलौज जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुसमी द्वारा जांच कराई गई, जिसमें प्रधान पाठक पर लगे सभी आरोप सही पाए गए। जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया है कि बीरबल यादव का आचरण अशिष्ट, अभद्र और महिलाओं के प्रति लैंगिक अपराध की श्रेणी में आता है जांच में यह भी सामने आया कि प्रधान पाठक द्वारा किया गया कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का खुला उल्लंघन है इसके चलते छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बीरबल यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है निलंबन अवधि के दौरान उन्हें विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलरामपुर में अटैच किया गया है। साथ ही नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देने की पात्रता होगी विद्यालय जैसे पवित्र स्थान में इस तरह की हरकतों ने उठाए कई सवाल
इस घटना ने न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था की छवि को धूमिल किया है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।














