भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
नए साल 2026 के जश्न को लेकर बलरामपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। नववर्ष के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक सुरक्षा प्लान लागू कर दिया गया है।
➡️ जिले के सभी प्रमुख पिकनिक स्पॉट, दर्शनीय स्थल एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मी एवं 50 से अधिक होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है।

➡️ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट और नाकाबंदी के जरिए अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
➡️ शराब पीकर हुड़दंग, तेज रफ्तार, स्टंट और यातायात नियम तोड़ने वालों पर CCTV कैमरों और आधुनिक तकनीक से सख्त निगरानी रखी जाएगी।
➡️ 31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी की शाम तक जिले के सभी होटल, ढाबा, रिसॉर्ट, पार्टी स्थल एवं पिकनिक स्पॉट पुलिस की रडार पर रहेंगे।

➡️ DJ सिर्फ निर्धारित समय और तय डेसीबल में ही बजेगा, नियम तोड़ने पर DJ जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
➡️ धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वहीं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
➡️ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर (भा.पु.से.) ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है—
“नया साल खुशियां मनाने के लिए है, हुड़दंग करने के लिए नहीं। पुलिस अलर्ट है, CCTV कैमरे एक्टिव हैं। नियमों का पालन करें, पुलिस का सहयोग करें और नववर्ष 2026 को सुरक्षित व यादगार बनाएं।”
➡️ बलरामपुर पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर जारी 9479193899, 7354440006 शांति व्यवस्था भंग करने वालों, हुड़दंग मचाने वालों या नियम तोड़ने वालों की सूचना तुरंत इन नंबरों पर दें।













