उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां तंदूरी रोटी बनाते समय कथित तौर पर उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला मेरठ के फलावदा इलाके का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में मुस्तकीम भाईजान नाम का व्यक्ति रोटियां बनाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वह साहिर अली चिकन पॉइंट पर तंदूरी रोटी बनाने का काम करता था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने एक बार फिर खानपान की दुकानों पर साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की पूरी परिस्थितियों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।














