प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अहेरीपुर ने दी क्षेत्रवासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं

अहेरीपुर।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अहेरीपुर की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को नूतन वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल कुमार तिवारी (MBBS) ने कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए—यही उनकी मंगलकामना है।
डॉ. तिवारी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि नववर्ष में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहें, नियमित जांच कराएं तथा स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अहेरीपुर आने वाले वर्ष में भी आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों और उनके परिवारजनों के लिए मंगलमय नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।













