• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

उरेग सीएचसी में टीबी रोगी खोज कैंप, 21 लोगों की हुई जांच

Shivam Rajawat by Shivam Rajawat
May 30, 2026
in Etawah News, Latest News, News, Public, उत्तर प्रदेश
0
0
SHARES
59
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

उरेग, महेवा। शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उरेग में मंगलवार को टीबी रोगी खोज कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में टीबी के संभावित मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया गया।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बिनोद कुमार झा के निर्देशन में आयोजित कैंप में दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी, बुखार, वजन में कमी और कमजोरी जैसे लक्षणों से पीड़ित लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ ही समय पर जांच और उपचार कराने के लिए प्रेरित किया।

सीएचओ बृजभान सिंह ने बताया कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और नियमित दवा सेवन से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराने की अपील की।

कैंप में शिवकुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं उर्मिला देवी, उमा देवी, सुमन व अन्य ने सक्रिय सहभागिता निभाई। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को टीबी से बचाव, पौष्टिक आहार, स्वच्छता और नियमित दवा सेवन के महत्व की जानकारी भी दी।

कैंप के दौरान कुल 21 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से ऐसे जागरूकता एवं जांच शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि रोग की समय रहते पहचान कर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

Previous Post

अमेठी में एनओसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप

Next Post

गंग नहर में नहाते समय युवक डूबा, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

Shivam Rajawat

Shivam Rajawat

Next Post
गंग नहर में नहाते समय युवक डूबा, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

गंग नहर में नहाते समय युवक डूबा, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
पुलिस लाइन में सिपाही का शव फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस लाइन में सिपाही का शव फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

June 6, 2026

प्रशिक्षु IAS कोमल पुनिया ने महेवा सीएचसी, अहेरीपुर पीएचसी व ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण

June 5, 2026
गृहक्लेश और बीमारी से परेशान महिला ने की आत्महत्या

गृहक्लेश और बीमारी से परेशान महिला ने की आत्महत्या

June 4, 2026
तेज आंधी-तूफान से विद्युत आपूर्ति ठप, जेनरेटर बना सहारा

तेज आंधी-तूफान से विद्युत आपूर्ति ठप, जेनरेटर बना सहारा

June 3, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7