भरथना नगर के गायत्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं परम वंदनीय माता भगवती देवी जी का भाव भरा श्रद्धापूर्वक पूजन नगर व क्षेत्र के भाई बहनों ने किया।
शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि राम नारायण की उपस्थिति में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में अपनी पावन आहुतियां अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की।यज्ञ का संचालन करते हुए श्री राम नारायण जी ने बताया कि जो परमात्म भाव से गुरु का पूजन व सच्चे मन से, पूर्ण श्रद्धा व विश्वास से गुरु के बताये मार्ग पर चलता है ,वह सभी दुर्गुणों से मुक्त हो जाता है।
इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी वीरेन्द्र सिंह, राम लखन ओझा, ब्रह्म प्रकाश श्रीवास्तव, कृष्ण प्रकाश दुबे, डा.इंद्रपाल सिंह, कमलेश यादव, सुरेन्द्र यादव ,शिव किशोर शर्मा, महेश यादव वीरेंद्र सिंह चौहान,राम चंद्र प्रजापति डा. विनोद यादव, विनय पोरवाल,vee राम प्रकाश यादव, राजीव कुमार, गौरव यादव नीटू, सौरभ शर्मा , संत कुमार गुप्ता ,मोहित यादव, अंकुर चौहान, देवाशीष चौहान, बलराज सिंह,शशि यादव, मोहिनी गुप्ता, मीना यादव, आदि गायत्री परिजन उपस्थित रहे।