जिस मां ने कभी अपने कंधों पर बिठाकर योगी आदित्यनाथ को दुनिया दिखाई थी, आज उसी मां को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंधा देकर अंतिम विदाई दी।
यह तस्वीर हर किसी को भावुक कर देने वाली है। मां की उंगली पकड़कर बचपन में चलना सीखने वाला बेटा आज अपनी मां को हमेशा के लिए विदा कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन से परिवार में शोक की लहर है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में मां के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा में कंधा भी दिया।
पद और प्रतिष्ठा चाहे कितनी भी बड़ी हो जाए, मां के सामने हर बेटा बच्चा ही रहता है।
मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति है।
दिवंगत आत्मा को शांति मिले।
ॐ शांति।













