रक्तदाता समूह इटावा के तत्वावधान में थाना भरथना परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
भरथना: आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई की ब्लड बैंक टीम ने बताया समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्त संकलित करना था | आपको बताते चले भरथना थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारम्भ किया | उ०प्र०आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई की ब्लड बैंक टीम की उपस्थिति में कुल 11 लोगों ने रक्तदान किया गया।

जिसमें थाना प्रभारी विक्रम सिंह, बृजनंदन सिंह बेर चौंकी प्रभारी, का० इन्द्रीश , का०जीत सिंह क० सोनवीर चौधरी, क० अजय नौहवार क०अमित कुमार सिंह,क०विशाल चौधरी, क०श्याम चौधरी क० देवेंद्र,सोनवीर सहित बिधूना के सभासद अंकुश शाक्य ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में मौजूद सपा विधायक भरथना राघवेन्द्र गौतम ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा है और समूह द्वारा नेक कार्यों की प्रशंसा कि, उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी समय किसी के जीवन को बचा सकती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित रक्तदाताओं को समूह की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

रक्तदाता समूह के शरद तिवारी, सौरभ परिहार उपस्थित रहे आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रक्त केंद्र से डाक्टर ज्योति कला भरती,डा.राम प्रकाश तिवारी,राकेश मीणा, डा.अवध किशोर, मो.सलमान, अवध , कपिल और अमन ने रक्तदान शिविर को सम्पन्न करवाया














