• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

डेंगू से बचाव – सतर्कता और साफ-सफाई राष्ट्रीय डेंगू दिवस(16 मई) पर विशेष

Dr.S.B.S. Chauhan वरिष्ठ पत्रकार इटावा by Dr.S.B.S. Chauhan वरिष्ठ पत्रकार इटावा
May 16, 2025
in Etawah News, Latest News, News, उत्तर प्रदेश
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

लखनऊ, 15 मई 2025
योगी सरकार की कुशल रणनीति का परिणाम है कि डेंगू से होने वाली मौतों में काफी गिरावट दर्ज हुयी है | जहाँ साल 2008 में डेंगू से होने वाली मृत्यु दर 3.9 फीसद थी वहीं साल 2024 में घटकर यह मात्र .06 फीसद रह गयी है |
डॉ. विकास सिंघल, संयुक्त निदेशक,मलेरिया बताते हैं कि डेंगू रोग के उपचार और प्रबन्धन के लिए भी सुविधाओं में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है | डेंगू और चिकनगुनिया के लिए एलाइजा जाँच तीन एपेक्स प्रयोगशालाओं सहित सभी 75 जनपदों में 86 एस0एस0एच0 प्रयोगशालों में की जाती है | इसके अलावा रक्त से प्लेटलेट्स निकालने वाली 54 इकाइयाँ क्रियाशील हैं |
प्रदेश के सभी मंडलीय , जिले और विकासखंड स्तर के अस्पतालों में सभी उपचार सुविधाएं और मच्छरदानी युक्त डेंगू वार्ड स्थापित किये गए हैं | डेंगू और चिकनगुनिया रोग की एलाइजा जाँच के लिए एन0एस0 1 और आई0जी0एम0 एलाइजा किट उपलब्ध है |
डेंगू की कोई वैक्सीन नहीं है ऐसे में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सोर्स रिडक्शन गतिविधियों में समुदाय की भूमिका अहम है |
यह भी जाने –
डेंगू सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के उपाय के क्रम में साल में तीन बार विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाता है – अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर माह में | जिसके तहत लोगों को वेक्टर जनित बीमारियाँ डेंगू, चिकनगुनिया आदि से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ सम्पादित की जाती हैं | स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर मच्छरों के प्रजनन स्त्रोत का पता लगाया जाता है और उन्हें नष्ट किया जाता है |
मनाया जाता है राष्ट्रीय डेंगू दिवस –
डेंगू का प्रसार हर साल जुलाई से नवम्बर के महीनों के मध्य मानसून और मानसून के बाद की अवधि में एक बड़ी सार्वजनिक समस्या है | यह एडीज मच्छर द्वारा फैलता है और यह दिन के वक्त काटता है | हर साल लोगों को इस बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है | इस साल इस दिवस की थीम है – “ देखें, साफ करें, ढकें डेंगू को हराने के उपाय करें|”
डेंगू की कोई व वैक्सीन नहीं है ऐसे में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सोर्स रिडक्शन गतिविधियों में समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण है।
ध्यान दें – बुखार होने पर बगैर समय बर्बाद किए तुरंत इलाज के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं | इस बात का हमेशा ध्यान रखें बुखार में देरी- पड़ेगी भारी |
केवल कम प्लेटलेट काउंट ही प्लेटलेट ट्रांसफ्यूजन का संकेत नहीं है, केवल एक योग्य चिकित्सक से परामर्श के बाद ही इसकी आवश्यकता होती है वो भी दुर्लभ मामलों में ।

डेंगू से बचाव के लिए उपाए –
समुदाय को दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बताए गए उपायों का पालन करना चाहिए।
• पूरी बांह के कपड़े पहने |
• सोते समय मच्छर दानी या मच्छररोधी क्रीम का उपयोग करें |
• घर की खिड़की दरवाजों पर जाली लगवाएं |
• घरों और ऑफिस में हर रविवार मच्छरों पर वार के तहत कूलर और जलजमाव वाले स्थानों की सफाई करें |यदि कहीं पानी इकट्ठा है तो उसमें जला हुआ मोबिल ऑयल डाल दें |
• डेंगू की पुष्टि होने पर घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अधिकांश मामलों में इस बीमारी को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है |

Previous Post

एमएमडीपी किट के संबंध में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

Next Post

प्रदेश के 18 जिलों से सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट करने वाले 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया

Dr.S.B.S. Chauhan वरिष्ठ पत्रकार इटावा

Dr.S.B.S. Chauhan वरिष्ठ पत्रकार इटावा

Next Post

प्रदेश के 18 जिलों से सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट करने वाले 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

April 14, 2026
कुसमी में 108 एंबुलेंस को मिली हरी झंडी, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने किया शुभारंभ

कुसमी में 108 एंबुलेंस को मिली हरी झंडी, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने किया शुभारंभ

April 14, 2026
कुसमी: ग्राम पंचायत टाटीझरिया में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

कुसमी: ग्राम पंचायत टाटीझरिया में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

April 14, 2026
बलरामपुर: सभी ग्राम पंचायतों में आज ग्राम सभा का आयोजन

बलरामपुर: सभी ग्राम पंचायतों में आज ग्राम सभा का आयोजन

April 14, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7